स्मृति ईरानी ने इंस्टा पर शेयर की ये तस्वीर, लोग बोले- मल्टी टैलेंटेड हैं मैडम
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समय-समय इस्ंटाग्राम पर मजेदार फोटो शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक छुपी प्रतिभा को उजागर किया है। स्मृति ईरानी ने पेंटिंग बनाते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में वह चित्रकारी करती नजर आ रही हैं। स्मृति ईरानी को पेंटिंग करते देख उनके फैंस उन्हें मल्टी टैलेंटेड मैडम कहने लगे।

स्मृति ईरानी ने दिखाया अलग अंदाज
इंस्टाग्राम क्वीन के तौर पर जानी जाने वालीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर इंस्टाग्राम पर पुरानी तस्वीरें या मजेदार मीम्स साझा करती रहती हैं। स्मृति ने शुक्रवार को अपनी एक तस्वीर साझा की हैं जिसमें वह चित्रकारी करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, एक ऐसा भी वक्त था जब मैं चित्रकारी के लिए जानी जाती थी। इस पोस्ट को अब तक 50 हजार से अधिक लाइक मिले हैं।
एकता कपूर ने लिखा-'रॉकिंग'
स्मृति की करीबी मित्र और निर्माता एकता कपूर उन सोशल मीडिया यूजरों में से एक हैं जिन्होंने इस पर कमेंट किया है, उन्होंने लिखा है, 'रॉकिंग'। एक अन्य यूजर्स ने लिखा है, "बेहतरीन..एक बहु-प्रतिभाशाली महिला। एक यूजर ने कमेंट किया है, आप ऑल राउंडर हैं। आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। एक अन्य ने इस पोस्ट पर लिखा, "वाह..आपकी इस प्रतिभा के बारे में पता नहीं था। ज्यादातर लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री और कपड़ा मंत्री है स्मृति ईरानी
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी भारत सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री और कपड़ा मंत्री हैं। 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में उन्होंने अमेठी से राहुल गांधी को हराया था। ईरानी इससे पहले टीवी सीरियल में काम करती थी। उन्होंने सन् 2000 में एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी।












Click it and Unblock the Notifications