तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के बयान को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने बताया झूठा
नई दिल्ली, 16 फरवरी। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के बयान को झूठा बताया है। आरके सिंह ने मुख्यमंत्री के बयान को खारिज करते हुए कहा कि राज्य इसके लिए स्वतंत्र हैं कि वह खुद से अक्षय ऊर्जा की खरीद के लिए बोली लगा सकते हैं। दरअसल के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने ने कहा था कि केंद्र सरकार राज्यों को विशेष कंपनी से अक्षय ऊर्जा को खरीदने के लिए मजबूर करती है। लेकिन राव ने कहा कि राज्य किसी भी अक्षय ऊर्जा का उत्पादन करने वाले डेवलपर्स से इसकी बोली लगाने के लिए स्वतंत्र हैं और अपनी सहूलियत के अनुसार इसे खरीद सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है कि राज्यों को केंद्र किसी खास डेवलपर्स से अक्षय ऊर्जा खरीदने के लिए बाध्य करता है। राज्य इसके लिए पूरी तरह से स्वतंत्र हैं कि वह खुद से अपनी बोली लगा सकते हैं। सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया समय-समय पर अक्षय ऊर्जा के लिए बोली लगाता है। यह बेहतर ही प्रतिस्पर्धात्मक होती है, जिसमे कई कंपनियां हिस्सा लेती हैं और जो कंपनी सबसे कम दाम लगाती है, उसे स्वीकार किया जा सकता है। यह पूरी तरह से पारदर्शी प्रक्रिया है। ऐसे में जो राज्य अक्षय ऊर्जा खरीदना चाहते हैं वह इस प्रक्रिया के जरिए खरीद सकते हैं। राज्य अपनी जरूरत के अनुसार ऊर्जा को खरीद सकते हैं, दाम तय करने का पूरा अधिकार राज्यों के पास होता है। लिहाजा मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया है वह पूरी तरह से गलत है।
इस पूरे मामले में बयान जारी करके मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि आज पूरी दुनिया गिरते पर्यावरण को लेकर चिंतित है, जिस तरह से उत्सर्जन बढ़ रहा है, ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ रही है, यही वजह है कि दुनियाभर के बड़े देश उत्सर्जन को कम करने के लिए गैर पेट्रो पदार्थ के इस्तेमाल की ओर बढ़ रहे हैं। विकसिद देशों ने प्रतिज्ञा ली है कि वह 2050 तक इस पूरी तरह से हासिल कर लेंगे। भारत ने भी 2070 तक इस लक्ष्य को हासिल करने का फैसला लिया है।












Click it and Unblock the Notifications