हमने उस वक्त कांग्रेस के नारे की बिहार में घूम-घूमकर पिटाई की थी: रविशंकर प्रसाद

नई दिल्ली: आपातकाल की 43वीं बरसी पर बीजेपी नेताओं ने जमकर कांग्रेस पर हमला बोला है। आपातकाल को लेकर बीजेपी ने काला दिवस मनाने का ऐलान किया है तो मुंबई में एक कार्यक्रम में उस दौरान जेल भेजे गए लोगों को सम्मानित किया गया। बीजेपी ने आपातकाल को पाठ्यक्रम में शाामिल करने की बात भी कही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर हमला बोला और इमरजेंसी लगाने के लिए कांग्रेस को जमकर कोसा।

'बिहार में बुरी तरह फ्लॉप रहा था कांग्रेस का नारा'

'बिहार में बुरी तरह फ्लॉप रहा था कांग्रेस का नारा'

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष देवकांत बरुआ ने एक नारा दिया था, 'इंदिरा तेरे नाम की जय, तेरे काम की जय, तेरे सबह की जय, तेरे शाम की जय।' हमने इस नारे की घुूम-घूमकर पूरे बिहार में पिटाई की थी।रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भले ही कांग्रेस आपातकाल को लेकर माफी मांगी है लेकिन उनके डीएनए में इमरजेंसी है।

पीएम मोदी ने भी बोला कांग्रेस पर हमला

पीएम मोदी ने भी बोला कांग्रेस पर हमला

इसके पहले पीएम मोदी ने भी आज कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत आपातकाल को अंधेरे के रूप में याद करता है, जिसके दौरान हर संस्थान को तोड़ दिया गया था और डर का माहौल बनाया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान, न केवल लोगों को बल्कि विचारों और कलात्मक स्वतंत्रता को भी राजनीति के लिए बंधक बना दिया गया था।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भा कांग्रेस को कोसा

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भा कांग्रेस को कोसा

वहीं आज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी कहा कि आज की पीढ़ी को ये मालूम होना चाहिए कि आपातकाल क्या था, कैसे लगाया गया और क्यों लगाया गया? हमें लोगों को इसके बारे में बताना है। उपराष्ट्रपति ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई भी संवेदनशील सरकार ऐसी हिम्मत नहीं कर सकती है कि वो उस काली रात को दोहराए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+