Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी हुए होम क्वारंटीन, जिस विधायक के साथ मंच पर थे वो निकले कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। सारंगी ने भाजपा के अक विधायक के कोरोना पॉजिटिव आने पर खुद को क्वारंटीन किया है। इस विधायक के साथ उन्होंने मंच साझा किया था। सारंगी ने दिल्ली के अपने घर में खुद को क्वारंटीन किया है। सोमवार शाम के ट्वीट कर सारंगी ने इसके बारे में जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि परेशानी की कोई बात नहीं है और वो एकदम तंदुरुस्त महसूस कर रहे हैं।

Pratap Sarangi quarantine, प्रताप सारंगी क्वारंटीन, odisha, coronavirus, bjp, Pratap Sarangi, प्रताप सारंगी

ओडिशा के बालासोर से सांसद सारंगी ने बताया है कि उनकी संसदीय क्षेत्र के नीलागिरी विधानसभा से विधायक सुकांता कुमार नायक के साथ उन्होंने दो और तीन जुलाई को एक कार्यक्रम में मंच साझा किया था। इसके अलावा पूर्व विधायक की अंतिम यात्रा में भी वो कुमार के साथ थे। सारंगी ने कहा, मुझे जानकारी हुई है कि विधायक सुकांता नायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइंस के तहत दिल्ली के अपने घर में खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

बालासोर प्रशासन का कहना है कि विधायक के संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया जा रहा है और सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया जा रहा है। बता दें कि देश में कोरोना के कुल केस सात लाख से ज्यादा हो गए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दीी गई जानकारी के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 22,252 नए मामले सामने आए हैं और 467 मरीजों की मौत हुई है। जिसके बाद देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 7,19,665 हो गई है, जिसमें 2,59,557 सक्रिय मामले हैं और अब तक 4,39,948 मरीज ठीक हुए हैं। अभी तक कुल 20,160 मौतें इस वायरस से हुई हैं

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+