दौड़ते-दौड़ते लोकसभा पहुंचे रेलमंत्री पीयूष गोयल, सोशल मीडिया पर लोगों ने पूछा- बुलेट ट्रेन छूट गई क्या?

Recommended Video

    Piyush Goyal दौड़ते हुए पहुंचे Parliament, लोगों ने पूछा- ट्रेन छूट गई क्या ? | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल गाड़ी से उतरते ही संसद की ओर भाग रहे हैं और जल्द से जल्द लोकसभा में जाने की कोशिश कर रहे हैं, आस-पास लोग खड़े हुए भागते हुए मंत्री को देख रहे हैं। गुजरात के बारदोली से सांसद प्रभु वसावा ने पीयूष गोयल की इन तस्वीरों को ट्वीट किया है। अब लोग सोशल मीडिया मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

    Union Minister Piyush Goyal running inside the parliament house picture goes viral on social media

    दरअसल इन दिनों शीतकालीन सत्र तल रहा है। बुधवार को वह जल्दी से लोकसभा के अंदर प्रवेश करने की कोशिश में तेज दौड़ते हुए जा रहे हैं। गुजरात के बारदोली से सांसद प्रभु वसावा ने पीयूष गोयल की इन तस्वीरों को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है, नव भारत के ऊर्जावान मंत्री आदरणीय पीयूष गोयल जी कैबिनेट मीटिंग की समाप्ति के बाद भागते हुए संसद में पहुंचे, ताकि प्रश्न काल में देर ना हो जाए।


    जिस समय पीयूष गोयल दौड़ रहे थे उस पल को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर यह वाकया वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं और अपनी राय रख रहे हैं। कुछ ट्विटर उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसपर कमेंट कर रहे हैं और अपनी राय रख रहे हैं। कुछ ट्विटर उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं

    एक यूजर ने लिखा कि बताओ ये कौन यूनियन मिनिस्टर है जो बूलेट ट्रेन से भी तेज भाग रहा है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि लगता है पंच टाइम के लिए लेट हो रहे हैं। पृथ्वीराज ने ट्वीट कर लिखा, गणित को देखते हुए भागते पीयूष गोयल। किरण नाम की एक यूजर ने लिखा, 'रेलवे की शानदार कमाई पर सवालों से बचते हुए भागते पीयूष गोयल' कुछ ट्विटर यूजर्स ने पीयूष गोयल को '2x गोयल एक्सप्रेस' कहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+