केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, लड़की हिरासत में
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश के आरोप में एक लड़की को हिरासत में लिया गया है। शर्मा ने मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस इस पर जांच कर रही है। महेश शर्मा से कथित तौर पर हनी ट्रैप के जरिए दो करोड़ की ब्लैकमेलिंग की कोशिश की गई। शर्मा ने सेक्टर 20 कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
बताया गया है कि लड़की ने अपने पास कोई रिकॉर्डिंग होने की बात कहते हुए महेश शर्मा से दो करोड़ की मांग की थी। लड़की ने एक पत्र देकर केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से रुपए मांगे थे। इस मामले की जानकारी महेश शर्मा ने गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी को दी। जिसके बाद मामला सामने आया।
छह महीने से कूड़े के ढेर पर पड़ा था शख्स, फरिश्ता बनकर आया युवक, बदल गई किस्मत
हनी ट्रैप करने वाले इस गिरोह में पांच से छह लोगों के शामिल बताए गए हैं। मंत्री से पैसा मांगने वाली लड़की और गिरोह के दूसरे लोगों के मीडिया से जुड़े होने की भी बात सामने आई है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज