Kiren Rijiju ने शेयर किया विपक्षी महिला सांसदों का वीडियो, PM की सीट के पास कर रही थीं प्रदर्शन
Kiren Rijiju Shares Video: बजट सत्र अब तक काफी हंगामेदार रहा है। बीजेपी सांसदों ने विपक्षी महिला सांसदों पर पीएम मोदी पर हमले का आरोप लगाया है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी कहा कि उन्होंने संभावित खतरे को देखते हुए पीएम से सदन में नहीं आने का अनुरोध किया था। अब केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें विपक्ष की महिला सांसद पीएम की सीट के पास बैनर पोस्टर लिए नजर आ रही हैं।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के वीडियो में विपक्ष की कुछ महिला सांसद प्रधानमंत्री की सीट के पास हैं। उनके हाथों में पोस्टर हैं। रिजिजू ने आरोप लगाया कि संसद की गरिमा को तोड़ते हुए विपक्ष ने जानबूझकर हंगामा किया और कार्यवाही में बाधा डाली।

Kiren Rijiju Shares Video: कांग्रेस पर किया तीखा हमला
किरेन रिजिजू ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कांग्रेस पार्टी के सांसदों का यह सबसे अपमानजनक व्यवहार है और वह इस पर गर्व महसूस कर रही है!' इसमें आगे उन्होंने लिखा कि हमने सभी बीजेपी सांसदों को रोका, अगर ऐसा नहीं करते तो शायद कांग्रेस की महिला सांसदों को शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ सकता था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम संसद की गरिमा और पवित्रता की रक्षा को सर्वोच्च महत्व देते हैं।
Budget Session में अब तक हुआ है जमकर हंगामा
बजट सत्र की बात करें तो अब तक सरकार और विपक्ष के बीच तीखी तकरार देखने को मिली है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें संसद में बोलने से रोका जा रहा है। विपक्षी सांसदों के हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने सख्ती दिखाई है। कई सांसदों को निलंबित भी किया गया है। इसके बावजूद भी गतिरोध खत्म नहीं हो रहा है।
दूसरी ओर विपक्षी सांसदों का आरोप है कि सदन में विपक्ष को अपने मुद्दे रखने से रोका जा रहा है। विपक्षी सांसद स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाने की तैयारी में हैं। हंगामे की वजह से पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में नहीं बोल पाए। सिर्फ राज्यसभा में ही पीएम का भाषण हुआ।












Click it and Unblock the Notifications