केंद्रीय मंत्री Kaushal Kishore का विवादित बयान- 'नेहरू जी सिगरेट पीते थे और गांधी जी का बेटा नशा करता था'
राजस्थान के भरतपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री Kaushal Kishore ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नेहरू जी और महात्मा गांधी का बेटा नशा करता था।

Minister Kaushal Kishore On Jawahar Lal Nehru: नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और महात्मा गांधी के बारे में विवादित बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने राजस्थान के भरतपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जवाहर लाल नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे। इसके अलावा उन्होंने महात्मा गांधी के एक बेटे के बारे में नशा करने की बात कही है।
दरअसल, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर भरतपुर आए थे। यहां उन्होंने एक नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था। अगर आप पढ़ेंगे और देखेंगे तो पता चल जाएगा।
नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए केंद्रीय मंत्री देश के अलग अलग कोनों में जाकर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। इसी के तहत वो भरतपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने नेहरू जी और गांधी जी पर विवादित बयान दे दिया। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि, 'इस तरह से नशे की दुनिया ने हमारे देश पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। हमारी सभी से अपील है कि नशे से होने वाले हर तरह के नुकसान और मौतों के बारे में लोगों को बताएं। लोगों को जागरूक करने पर जैसे जहर की दुकानें नहीं हैं, वैसे ही नशे की दुकानें भी बंद हो जाएंगी।'












Click it and Unblock the Notifications