सीएम नवीन को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा पत्र, पीएम- उषा लागू करने की अपील
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक पत्र लिखा है। जिसमें पीएम-उषा योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के दृष्टिकोण को लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया। सीएम से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पत्र के माध्यम से कहा कि यूटी और राज्यों में समान शिक्षा प्राणाली की पहुंच जरूरी है। केंद्र ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और सुगमता के लिए इस योजना के तहत काम किया जा रहा है। केंद्र राज्यों सरकारों के साथ मिलकर कम जीईआर, एससी/एसटी की जनसंख्या, वामपंथी प्रभावित क्षेत्रों पर फोकस कर रही है। यहां पीएम-उषा स्कीम के तहत नए शिक्षण संस्थान बनाने के लिए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मौजूदा संस्थानों में बदलाव किए जा रहे हैं।
सीएम पटनायक को पीएम उषा स्कीम को लेकर लिखे पत्र में केंद्रीय मंत्री ने सीएम पटनायक इस संदर्भ में लिखे एक पत्र की याद दिलाई। उन्होंने लिखा, "कृपया 15 जून, 2023 के मेरे समसंख्यक पत्र का संदर्भ लें, जिसमें आपको प्रधान मंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-यूएसएचए) की केंद्र प्रायोजित योजना के शुभारंभ के बारे में सूचित किया गया था। इस योजना को 31 मार्च, 2026 तक कुल 12926.10 करोड़ रुपये रिव्यय के साथ राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) की योजना के साथ अनुमोदित किया गया है।"

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि योजना के तहत ओडिशा शामिल किया जाना है। ऐसे में सीएम पटनायक की इस पर सहमति जरूरी है। केंद्रीय मंत्री ने पत्र में लिखा, "पीएम-यूएसएचए दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित एमओयू पर हस्ताक्षर करना एक आवश्यक शर्त है। एमओयू में योजना की उचित योजना, कार्यान्वयन और निगरानी से संबंधित खंड शामिल हैं। मल्टीपल एंट्री-एग्जिट, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट, एनएचईक्यूएफ, भारतीय ज्ञान प्रणाली आदि जैसे सुधारों के साथ जोड़कर आपके राज्य द्वारा प्रस्तावों की योजना बनाने और देश में उच्च शिक्षा का मसौदा तैयार के प्रक्रिया में सुधार के लिए सरकार की नीतियों और योजनाओं के बीच बेहतर तरीके से एकीकरण किया जाना है।
मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "मैं आपको सूचित करना चाहूंगा कि पीएम-उषा योजना के तहत सहायता अनुदान के लिए प्रस्ताव जमा करने की प्रक्रिया 21 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च किए गए इस उद्देश्य के लिए समर्पित पोर्टल के माध्यम से शुरू हो चुकी है। ओडिशा राज्य में पीएम-उषा योजना को लागू करने में आपका सहयोग और निरंतर समर्थन चाहता हूं और आपसे अनुरोध करता हूं कि आप इस मामले को व्यक्तिगत रूप से देखें ओएमयू पर हस्ताक्षर सुनिश्चित करें।"












Click it and Unblock the Notifications