अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना से संक्रमित, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली: चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरे भारत में फैल गया है। अब VVIP भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। दो दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है। फिलहाल उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन होने की सलाह दी गई है।

corona

धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार शाम ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे अंदर कोरोना के लक्षण दिख रहे थे। जिसके बाद उन्होंने टेस्ट करवाया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनकी हालत तो स्थिर है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अब उनके परिवार और स्टाफ का भी कोविड-19 टेस्ट होगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर और ऑफिस को सैनिटाइज करेगी।

मेदांता में भर्ती हैं अमित शाह
आपको बता दें कि रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालात भी स्थिर बताई जा रही है। इसके बावजूद एम्स के डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। अगर जरूरत पड़ी तो एम्स की टीम मेदांता अस्पताल को निर्देश दे सकती है।

कर्नाटक के सीएम भी पॉजिटिव
कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा और उनकी बेटी भी कोरोना से संक्रमित हैं। इसके बाद उनके स्टाफ की कोरोना जांच करवाई गई थी। जिसमें 6 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना से संक्रमित हुए थे। उनका भी इलाज भोपाल में चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+