मोदी के मंत्री ने सरेआम बताया कालेधन को सफेद करने का तरीका, सामने आया VIDEO

सीआर चौधरी ने कहा कि इस तरह न सिर्फ गरीबों की मदद हो जाएगी बल्कि जिसके पास काला धन है वह भी व्यवस्थित हो जाएगा।

नई दिल्ली। कालेधन पर लगाम लगाने के लिए 1000 और 500 रुपये ने नोटों पर पाबंदी लगाने की घोषणा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के खिलाफ उनके ही मंत्री लोगों को कालाधन सफेद करने के टिप्स दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो ऐसे टिप्स बताते हुए सुने गए हैं।

CR chaudhary

केंद्रीय मंत्री ने एक सभा में कहा कि काला धन जिनके पास है वो लोग गरीबों के खातों में जमा करा दें और बाद में उनसे ले लें। या फिर जिन लोगों ने किसान क्रेडिट कार्ड लिया है उन्हें लोन भरने के लिए अपना काला धन दे दें और बदले में उनसे 20-30 प्रतिशत कमीशन ले लें।

सीआर चौधरी ने कहा कि इस तरह न सिर्फ गरीबों की मदद हो जाएगी बल्कि जिसके पास काला धन है वह भी व्यवस्थित हो जाएगा। हालांकि भाषण शुरू करने के पहले उन्होंने सरकार के इस कदम की तारीफ की और इसे साहसी कदम बताया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'जिसके पास वैध पैसा है उसे घबराने की जरूरत नहीं है। पैसे का सोर्स बताकर आप करोड़ रुपये भी अपने पास रख सकते हैं।'

देखें पूरा वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+