#Uri Terror attack: युद्ध जैसे हालात बनाने के लिए हुआ उरी में आतंकी हमला: मुफ्ती

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकी हमले में हमारे 17 जवान शहीद हो गए। इस हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हमला उस वक्त हुआ जब जवानों के ड्यूटी बदल ने का वक्त था। सुबह 5 बजे शुरू हुए इस हमले में करीब 30 सैनिक घायल हुए हैं। इस हमले के बाद जबावी कार्रवाई में जवानों ने सभी आतंकियों को ढ़ेर कर दिया। #Uri Terror Attack: सेना की वर्दी में थे आतंकी, जैश पर शक

mahbooba mufti

इस हमले के बाद राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और कहा कि इस आतंकी हमले का मकसद क्षेत्र में ताजा हिंसा पैदा करना और युद्ध जैसी स्थिति बनाना है। उन्होंने मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। वहीं इस आतंकी हमले के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आपातकालिन बैठक की और ट्वीट कर कहा कि पाकिस्तान एक आतंकी देश है, उसे इसी पहचान के साथ अलग-थलग किया जाना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि पीएम ने वादा किया है कि उरी हमले को अंजाम देने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने लिखा कि एक दांत के बदले पूरा जबड़ा निकलना होगा। वहीं वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस हमले के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने की जरुरत है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस हमले पर दुख जताया और उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उरी हमले की निंदा करते हुए कहा कि भारत ऐसे हमलों से डरेगा नहीं। राष्ट्रपति ने ट्वीट में कहा कि हम आतंकवादियों और उनके समर्थकों के नापाक इरादों को कभी कामयाब नहीं होने देंगे।

डीजीएमओ जनरल रणबीर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि हमला जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने किया। उन्होंने बताया कि उनके पास आग लगाने वाले हथियार थे। उन्होंने बताया किआतंकियों के पास से बरामद चीजों पर पाकिस्तान की मार्किंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+