केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, कहा-'उनकी विरासत लोगों का मार्गदर्शन करेगी'

Ratan Tata: देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कई राजनेताओं और हस्तियों सहित तमाम लोग उनके निधन से व्यथित है। रतन टाटा के प्रति अपनी संवेदनाएं जाता रहे हैं। दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को याद किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रतन टाटा का कल निधन हो गया। मैं उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि देता हूं। वह न केवल भारत बल्कि दुनिया के एक सम्मानित उद्योगपति थे। उन्होंने टाटा समूह का नेतृत्व ऐसे समय में संभाला था। जब यह टाटा समूह के लिए महत्वपूर्ण था। बदलाव लाने के लिए उन्होंने टाटा ग्रुप के काम करने के तरीके और कई व्यवसायों को बदल दिया। रतन टाटा के नेतृत्व में बिजनेस ग्रुप ने शिक्षा और कैंसर के इलाज सहित कई अन्य क्षेत्रों में बहुत काम किया। रतन टाटा की विरासत लोगों का मार्गदर्शन करेगी।

amit shah

उन्होंने कहा कि मेरा उनसे व्यक्तिगत गहरा परिचय रहा है। रतन टाटा ने केवल भारतीय उद्योग जगत के बल्कि विश्व के उद्योग जगत के एक सम्मानीय उद्योगपति रहे हैं। टाटा समूह का नेतृत्व करना ही अपने आप में एक बहुत बड़ी बात रहती है। उन्होंने टाटा समूह का नेतृत्व ऐसे वक्त में संभाल जब टाटा समूह को अनेक प्रकार के परिवर्तन करना जरूरी था।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि रतन टाटा ने धैर्यपूर्वक बारीकी से अध्ययन करके टाटा समूह के सारे उद्योगों को और काम करने की पद्धति को उन्होंने परिवर्तित किया। पहले की ही तरह टाटा समूह आज भी भारत के उद्योग जगत में एक ध्रुव तारा बना हुआ है। इसमें रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि देश में शुचिता के साथ अपने समूह का अपने उद्योग का विकास करना। देश के सभी कानून कायदे और नियमों का पूर्णतया पालन करते हुए अपने उद्योग समूह को प्रमुख स्थान पर बनाए रखना। इसके साथ ही अपने ट्रस्ट के माध्यम से देश की सभी समस्याओं का समाधान करते हुए एक अच्छे समाज के निर्माण का प्रयास किया। चाहे अनुसंधान का क्षेत्र हो, मैनेजमेंट का क्षेत्र हो, शिक्षा का क्षेत्र हो, कैंसर के इलाज की सारी सुविधा हो। देश के हर हिस्से में पहुंचना हो। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने इसे बहुत अच्छे से करके दिखाया है।

रतन टाटा के निधन पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए कहा कि अब रतन टाटा हमारे बीच नहीं रहे हैं। लेकिन वे जो लेगेसी छोड़कर गए हैं। वह लंबे समय तक देश के लिए उद्योग जगत में काम करने वाले और नेतृत्व करने वाले लोगों के लिए पथ प्रदर्शक बनेगी। सफलता की राहत दिखती रहेगी।

आपको बता दें कि भारत के सुप्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। देश की सबसे बड़ी कारोबारी ट्रस्ट टाटा संस के मानक चेयरमैन रतन टाटा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बढ़ती उम्र की वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियां हो रही थी। रतन टाटा निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं और उद्योगपतियों ने शोक जताया है। रतन टाटा देशभर में लोकप्रिय उद्योगपति थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+