मोदी सरकार की नई कैबिनेट का हुआ विस्तार, जानिए किन 43 दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ

मोदी सरकार की नई कैबिनेट का हुआ विस्तार, जानिए किन 43 दिग्गजों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली, 07 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली केंद्रीय कैबिनेट में बड़े फेरबदल के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। आज कुल 43 दिग्गज नेताओ ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार से ठीक पहले की दिग्गज मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए, जिसके बाद अब उन खाली पदों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। शपथ ग्रहण से पहले भावी मंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने आज अपने आवास पर बैठक की, इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया और सर्बानंद सोनोवाल समेत कई बड़े नाम मीटिंग में शामिल रहे। आपको बता दें कि नियमों के मुताबिक, मोदी मंत्रिमंडल में अधिकतम 81 मंत्री रह सकते हैं। 43 मंत्रियों के नाम फाइनल होने के बाद उन्हें राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Union cabinet expanded these 43 leaders took oath as Central ministers

इन्होंने ली केंद्रीय मंत्री पद की शपथ

1. नारायण राणे
2. सर्बानंद सोनोवाल
3. वीरेंद्र कुमार
4. ज्योतिरादित्य सिंधिया
5. आरसीपी सिंह
6. अश्विनी वैष्णव
7. पशुपति कुमार पारस
8. किरण रिजिजू
9. राजकुमार सिंह
10. हरदीप सिंह पुरी
11. मनसुख मंडाविया
12. भूपेंद्र यादव
13. पुरुषोत्तम रूपाला
14. जी किशन रेड्डी
15. अनुराग ठाकुर
16. पंकज चौधरी
17. अनुप्रिया पटेल
18. सत्यपाल सिंह बघेल
19. राजीव चंद्रशेखर
20. शोभा करंदलाजे
21. भानुप्रताप सिंह वर्मा
22. दर्शना विक्रम जरदोश
23. मीनाक्षी लेखी
24. अन्नपूर्णा लेखी
25. ए नारायण स्वामी
26. कौशल किशोर
27. अजय भट्ट
28. बीएल वर्मा
29. अजय कुमार
30. देवसिंह चौहान
31. भगवंत खूबा
32. कपिल पाटिल
33. प्रतिमा भौमिक
34. सुभाष सरकार
35. भगवत कृष्ण राव कराड़
36. राजकुमार रंजन सिंह
37. भारती प्रवीण पवार
38. विश्वेश्वर टुडू
39. शांतनु ठाकुर
40. महेंद्र भाई मुंजापारा
41. जॉन बारला
42. एल मुरुगन
​​​​​​​43. नीतीश प्रामाणिक

यह भी पढ़ें: कैबिनेट विस्तार: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से हुई हर्षवर्धन की छुट्टी, बाबुल सुप्रियो ने भी दिया इस्तीफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+