Union Budget 2026 Session: लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते स्थगित
Union Budget 2026 Session LIVE: आज से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है, जो कि 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा, ये दो चरणों में चलेगा। पहला चरण 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा, 13 फरवरी से 9 मार्च तक अवकाश रहेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2026 को 2026-27 के लिए Union Budget 2026 करेंगी तो वहीं कांग्रेस ने कहा है कि वो इस सेशल में ज्वलंच मुद्दों पर बात करेगी। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करती रहिए।

LIVE Feed
लोकसभा में मौन, सदन में अजित पवार को दी गई श्रद्धांजलि
लोकसभा में आज पूर्व सदस्यों और दिग्गज नेताओं को श्रद्धांजलि दी। सदन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही शालिनी पाटिल, सुरेश कलमाडी, भानु प्रकाश मिर्धा, एस.एन. ब्रम्हो चौधरी और कबींद्र पुरकायस्थ के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया को भी श्रद्धांजलि दी गई। सदन में मौन रख दिवंगत आत्माओं को याद किया गया।
संसद का संयुक्त सत्र में उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का अंग्रेजी अंश पढ़ा
संसद के संयुक्त सत्र में उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के अंग्रेज़ी संस्करण के कुछ हिस्से पढ़े। इस दौरान लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य उपस्थित रहे और सदन में औपचारिक कार्यवाही पूरी की गई।
सोलर ऊर्जा और सामाजिक न्याय में भारत की प्रगति: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि न्यूक्लियर के साथ-साथ भारत सोलर पावर सेक्टर में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक 20 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बाबासाहेब आंबेडकर के समानता और सामाजिक न्याय के विचारों को याद करते हुए कहा कि हर नागरिक को बिना भेदभाव के अधिकार मिलें। पिछले एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं और तीसरी सरकार में गरीबों को सशक्त बनाने की गति और तेज हुई है।
बजट सत्र 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संसद में संबोधन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने देश की प्रगति, आर्थिक सुधारों, विकास योजनाओं और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। राष्ट्रपति के विचार सांसदों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणादायक बने।
बजट सत्र की शुरुआत, संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला गार्ड ऑफ ऑनर
बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद भवन पहुंचीं, जहां उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रपति के आगमन के साथ ही संसद परिसर में औपचारिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिससे बजट सत्र की आधिकारिक शुरुआत हुई।
Union Budget 2026 Session LIVE: सुबह 11 बजे होगा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन
संसद का बजट सत्र आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सुबह 11 बजे संबोधित करने के साथ शुरू होगा।
The Budget session of Parliament will begin today with President Droupadi Murmu addressing the joint sitting of both the Houses of Parliament at 11 AM today. pic.twitter.com/gjX3GdF24b
— ANI (@ANI) January 28, 2026
Budget Session: आज से बजट सत्र शुरू, चेक करें पूरा शेड्यूल
Budget Session Today: आज से बजट सत्र शुरू, टीडीपी ने उठाई सोशल मीडिया बैन की मांग; चेक करें पूरा शेड्यूल
Union Budget 2026 Session LIVE: मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेंगे विपक्षी नेता
कांग्रेस और विपक्षी नेता राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलेंगे ताकि MGNREGA, SIR, इंदौर जल त्रासदी, अर्थव्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्दों पर सदन में रणनीति बनाई जा सके।












Click it and Unblock the Notifications