#UnionBudget2018: जानिए जेटली के पिटारे से महिलाओं के लिए क्या निकला?
Recommended Video

नई दिल्ली। आज देश के वित्तमंत्री अरूण जेटली ने अपना 5वां बजट पेश किया। अपने बजट में उन्होंने काफी योजनाओं के बारे में ऐलान किया है। बजट में कहा गया कि भारत सरकार 2022 तक हर गरीब को घर देगी और देश में इस साल 2 करोड़ शौचालय और बनाए जाएंगे और 4 करोड़ घरों में सौभाग्य बिजली योजना से कनेक्शन दिए जाएंगे जिससे हर गरीब के सिर पर छत और और घर में रोशनी हो। तो वहीं महिलाओं के लिए 'उज्ज्वला योजना' के तहत सरकार अब गरीब महिलाओं को 8 करोड़ मुफ्त गैस कनेक्शन देगी। आपको बता दें कि 'उज्ज्वला योजना' की शुरूआत पिछले साल यूपी के बलिया से हुई थी।

महिला कर्मचारियों को भी तोहफा
जेटली ने अपने अंतिम बजट में महिला कर्मचारियों को भी तोहफा दिया है। रोजगार के पहले 3 वर्षों में महिलाओं की ईपीएफ में हिस्सेदारी 10 प्रतिशत से घटाकर 8 प्रतिशत कर दी गई है। इसमें जिन महिलाओं का वेतन कम है वह कम ईपीएफ कटवाकर ज्यादा पैसा खर्च के लिए रख सकती है। पहले यह करीब 9 फीसदी था।
महिलाओं के लिए किसी खास योजना की घोषणा नहीं
वैसे बजट 2018 में महिलाओं के लिए और किसी खास योजना के बारे में घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सरकार ने कहा है कि 70 लाख नई नौकरियों का सृजन किया जाएगा। इसके साथ ही 50 लाख लोगों को नौकरियों के लिए तैयार करेगी सरकार। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ कर दिया कि सरकार का ध्यान महिलाओं के विकास पर भी है।












Click it and Unblock the Notifications