Budget 2018: सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, 2 रुपए कीमत हुई कम

नई दिल्ली। बीते कई दिनों से पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर विपक्ष और जनता के आक्रोश का सामना कर रही सरकार ने आज बजट के जरिए राहत देने की कोशिश की है। बजट में एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के चलते पेट्रोल और डीजल 2 रुपए सस्ता हो गया है। बता दें कि अब तक पेट्रोल 80 रुपए प्रति लीटर का कांटा पार चुका था। अब दिल्ली में 71 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 79 रुपए प्रति लीटर हो गई है। आपको बता दें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोतरी होने की वजह से आए दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होती रही है। दिल्ली में बीते दिनों पेट्रोल 72.49 रुपए तो वहीं मुंबई में लगभग 80 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई थी।

केंद्र सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि

केंद्र सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि

गौरतलब है कि दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार की ओर से कहा जा रहा है कि जल्द ही पेट्रोल, डीजल और केरोसीन (मिट्टी के तेल) को वस्तु एवं सेवा कर के तहत ला दिया जाएगा। हालांकि फिलहाल ऐसा होता असंभव लग रहा है। यह असंभव सिर्फ इसलिए लग रहा है कि वर्तमान नियमों के तहत ऐसा कोई कदम वास्तव में ईंधन की कीमतों में और अधिक बढ़ोतरी का कारण हो सकता है विशेष रूप से उन राज्यों में जो करों की दर कम करने से कीमतों को नीचे ला रहे हैं।

पेट्रोलियम मंत्रालय ने की थी मांग

पेट्रोलियम मंत्रालय ने की थी मांग

बता दें कि केंद्रीय बजट 2018 में पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी (उत्पाद शुल्क) में छूट चाहता था। लगातार आसमान छू रही पेट्रोल डीजल की कीमतों को रोकने के लिए मंत्रालय ने बजट में इसके लिए मांग की थी।

 पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार चिंता में

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार चिंता में

पेट्रोलियम मंत्रालय के दो अधिकारियों ने सोमवार को इस बाबत जानकारी दी थी। इस साल के विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर सरकार चिंता में है। पेट्रोल और डीजल के दामों के रिकॉर्डतोड़ बढोत्तरी के चलते सरकार इस पर अंकुश की कोशिश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+