अज्ञात लोगों ने कब्र खोदकर प्रतीकात्मक रूप से जेपी नड्डा को दफना दिया, रिसर्च सेंटर स्थापित नहीं करने का आरोप
तेलंगाना में गुरुवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक कब्र खोदकर प्रतीकात्मक रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दफना दिया।
तेलंगाना में गुरुवार को एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक कब्र खोदकर प्रतीकात्मक रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को दफना दिया। आरोप लगाया कि नलगोंडा जिले के मुनुगोडे के चौतुप्पल क्षेत्र में क्षेत्रीय फ्लोराइड शमन और अनुसंधान केंद्र अभी तक स्थापित नहीं किया गया है।

वहीं इसको लेकर बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने इसकी निंदा की है। उन्होंने कहा कि कब्र खोदना और जेपी नड्डा की तस्वीर लगाना मूर्खता है। हम इसकी निंदा करते हैं और पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। एनवी सुभाष ने कहा कि बीजेपी ने टीआरएस सरकार से जेपी नड्डा के बारे में अनुरोध किया कि मुनुगोड़े में फ्लोराइड संस्थान होगा। बार-बार अनुरोध के बाद भी टीआरएस सरकार अंधी और बहरी हो गई है। चूंकि वे विफल रहे हैं और उनके पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए उन्होंने उपचुनाव से पहले इस मुद्दे को उठाया है।
यह भी पढ़ें- कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी नहीं बची, यह भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है: जेपी नड्डा












Click it and Unblock the Notifications