गुरुग्राम में मिठाई की दुकान में तंमचा लेकर घुसे बदमाश, करने लगे ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। देश की राजधानी में जिस तरह से पांच सितारा होटल के बाहर पूर्व सांसद के बेटे ने हाथ में बंदूक लेकर कपल को धमकी दी थी, उसके बाद हरियाणा की एक दुकान में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। हरियाणा के गुरुग्राम में मिठाई की दुकान के भीतर का वीडियो सामने आया है जिसमे अपराधी ने खुलेआम फायरिंग करते हुए कैश लूटने की कोशिश की। घटना के सामने आने का बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इसकी जांच कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

firing

घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि अचानक से एक व्यक्ति दुकान के भीतर पिस्तौल लेकर घुसता है और फायरिंग करना शुरू कर देता है। घटना के वक्त दुकान के भीतर दूसरे ग्राहक भी मौजूद थे। लेकिन जैसे ही अपराधियों ने गोली चलाई वहां पर मौजूद ग्राहक भागने लगे। यह घटना गुरुग्राम के हुडा मार्केट के सेक्टर 46 की है। दुकान के भीतर ये बदमाश लूट के इरादे से घुसे थे लेकिन वह घटना को अंजाम नहीं दे सके। मामले की जांच कर रही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त दुकान में दो सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें- श्रीलंका के राष्ट्रपति का सनसनीखेज आरोप, 'रॉ मेरी हत्या की साजिश रच रहा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+