पीएम मोदी से नाखुश सुब्रमण्यम स्वामी जा सकते हैं चीन, ट्विटर पर जाहिर की व्यथा
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी खुद को पार्टी के भीतर नजरअंदाज किए जाने से खफा हैं। उनकी नाराजगी उनके ट्वीट से साफ जाहिर होती है। स्वामी ने ट्वीट करके कहा है कि नरेंद्र मोदी को को मेरी राय जानने में कोई रूचि नहीं है, लिहाजा मुमकिन है कि मैं चीन जा सकता हूं। उन्होंने बताया कि मुझे चीन की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी से न्योता आया है। यूनिवर्सिटी ने मुझे चीन के आर्थिक विकास पर बोलने के लिए बुलाया है।

सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करके लिखा है कि चीन की जानी मानी यूनिवर्सिटी सिंघुआ यूनिवर्सिटी ने मुझे सितंबर माह में प्रबुद्ध लोगों के बीच अपनी राय रखने के लिए आमंत्रित किया है। मुझे चीन के आर्थिक विकास, पिछले 70 वर्षों की समीक्षा, पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया है। अब चूंकि नमो को मेरी राय जानने की इच्छा नहीं है, लिहाजा मैं चीन जा सकता हूं। स्वामी के इस ट्वीट पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। मंगेश नाम के यूजर ने लिखा है कि आप राम मंदिर और अन्य हिंदूओं के मुद्दे पर बोलना छोड़ दीजिए, नमो खुश हो जाएंगे। जिसपर स्वामी ने कहा कि राम मंदिर पर नहीं बोलने की वजह से भाजपा लोकसभा में सिर्फ 2 सीटों पर सिमट गई थी।
बता दें कि पिछली सरकार में स्वामी लगातार उस वक्त के वित्तमंत्री अरुण जेटली पर हमलावर रहते थे। वह देश की अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार सवाल खड़े करते थे। अक्सर स्वामी सीधे तौर पर पीएम मोदी का नाम नहीं लेते हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने ट्वीट करके सीधे तौर पर नरेंद्र मोदी का जिक्र किया है। बता दें कि स्वामी ने महज 24 वर्ष की उम्र में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी। 27 वर्ष की उम्र में वह हार्वर्ड में पढ़ाते थे।
China’s famous Tsinghua University has invited me to address in September a gathering of scholars to speak on “China’s Economic Development: A Review Of Last 70 years.” Since Namo is not interested in knowing my views I might as well go to China
— Subramanian Swamy (@Swamy39) June 30, 2019












Click it and Unblock the Notifications