कर्नाटक में बोले राहुल गांधी: साल 2019 का चुनाव वाराणसी से हार जाएंगे नरेंद्र मोदी
बेंगलुरू। 'यह भूल जाइए कि साल 2019 के चुनाव भारतीय जनता पार्टी जीतेगी, यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वाराणसी से चुनाव हार जाएंगे।' यह बात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक स्थित बेंगलुरू की एक रैली में कही। विपक्षी एकता पर उनका विश्वास व्यक्त करते हुए गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस, बसपा और सपा यूपी में एकजुट हो गए तो बीजेपी 201 9 लोकसभा चुनाव हार जाएगी, यहां तक कि मोदी वाराणसी से हार सकते हैं। राहुल ने कहा कि मौजूदा सत्ता इस तरह ढहेगी जैसा कई वर्षों में नहीं देखा गया होगा।

राहुल ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि भाजपा साल 2019 का चुनाव जीतेगी इसलिए मुझे यह लगता है कि साल 2019 में हम सामान्य होने की ओर लौटेंगे। उत्तर प्रदेश, बिहार और द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा विपक्षी एकता प्रयासों पर ध्यान देते हुए गांधी ने पूछा, 'वे कहां (बीजेपी) सीट जीतने जा रहे हैं?" और राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, पंजाब हम उनसे छीन लेंगे।
राहुल ने कहा कि हम लोग घमंडी नहीं हैं, हम लोगों को दबाते नहीं हैं, ना ही उनकी जिन्दगी तबाह करते हैं। इसलिए हम जनता को संभाल लेंगे। उन्होंने कहा कि अहम सवाल यह है कि भाजपा और आरएसएस ने देश को जिस बर्बादी की ओर ढकेल दिया है, वहां से उसे कैसे वापस लाया जाए। बता दें कि राहुल इन दिनों कर्नाटक में छठे चरण का दौरा कर रहे हैं। यहां 12 मई को मतदान होना है।












Click it and Unblock the Notifications