नोएडा में निर्माणाधीन इमारत गिरी, 4 मजदूरों की मौत, पांच गंभीर घायल

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 39 में एक निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग गिरने से चार चार मजदूरों की मौत हो गई है। हादसे में 5 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा रविवार दोपहर को हुआ। हादसा तब हुआ जब बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई। जिससे यहां काम कर रहे नौ से दस मजदूर इसकी चपेट में आ गए। ये लोग बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर पर शीशे और मार्बल पहुंचा रहे थे।

under construction site collapse in Noida Sector 39 4 labourers dead 5 injured

घटना की जानकारी पर सिटी मैजिस्ट्रेट एक इमर्जेंसी टास्क फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। कंस्ट्रक्शन कंपनी का कहना है कि हादसा तब हुआ, जब एक ट्रैक्टर ढांचे के निचले भाग से टकराया और जिसके चलते शेटरिंग गिर गई।

under construction site collapse in Noida Sector 39 4 labourers dead 5 injured

सिटी मैजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि जांच की जाएगी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हादसे में मारे गए लोगों को तय प्रावधानों के मुताबिक मुआवजा दिया जाने की बात भी प्रशासन ने कही है।

under construction site collapse in Noida Sector 39 4 labourers dead 5 injured

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+