गोवा में काल बन गई इमारत, बिल्डिंग ढ़हने से 14 की मौत, 40 लोग अब भी फंसे

राजधानी से 60 किलोमीटर दूर कानाकोना कस्बे में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में वहां काम करने वाले 14 मजदूरों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मलबे में अब भी 40 लोगों के दबे होने की आशंका है।
मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक कानाकोना कस्बे के चावड़ी वार्ड में स्थित रूबी रेजीडेंसी में तीन मंजिली एक इमारत बन रही थी, जिसका एक हिस्सा गिर गया। पुलिस ने बताया कि मलबे से आठ श्रमिकों के शव निकाल लिए गए हैं। हादसे के वक्त निर्माण-स्थल पर 25 से अधिक लोग मौजूद थे। बचाव कार्य के लिए सेना को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर भी घटना-स्थल पर पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications