दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग, मलबे में दबे 5 मजदूर

नई दिल्ली, 25 अप्रैल: राजधानी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां सत्य निकेतन क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इस घटना में 5 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। साथ ही आसपास के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है, ताकि घायलों को तुरंत इलाज मुहैया करवाया जा सके।

ndrf

Recommended Video

      Delhi में मरम्मत के दौरान Building Collapse, 5 मजदूर मलबे में फंसे, बचाव कार्य जारी | वनइंडिया हिंदी

      जानकारी के मुताबिक जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर एक पीजी तैयार किया जा रहा था। जिसके लिए पिछले कई महीनों से काम चल रहा था। सोमवार को अचानक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। जिसके तुरंत बाद प्रशासन को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ को भी बुला लिया गया। अभी कितने मजदूर अंदर फंसे हैं, उसकी सटीक जानकारी तो नहीं मिल पाई है, लेकिन चश्मदीद 5 लोगों के दबे होने का दावा कर रहे हैं। दबे लोगों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है।

      वहीं घटना पर साउथ दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यन ने कहा कि ये किसी का घर था, जो इसकी मरम्मत करवाना चाहता था। हमने 31 मार्च को नोटिस चस्पा किया था कि बिल्डिंग डेंजर जोन में है। हमने 14 अप्रैल को पुलिस, एसडीएम को भी सूचित किया था, लेकिन काम नहीं रुका। घटना की जांच की जा रही है। उनकी जानकारी के मुताबिक अंदर 2-3 लोग फंसे हुए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+