पठानकोट स्टेशन पर मिला संदिग्ध बैग, दहशत में लोग, जांच में जुटी पुलिस
नयी दिल्ली। आतंकी हमले की मार झेल चुके पठानकोट में एक बार फिर से दहशत फैल गई हैं। दहशत एक लावारिस बैग के मिलने से फैली हैं। दरअसल पठानकोट रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों में डर का माहौल बन गया। सुरक्षा बल हरकत में आ गई।

हलांकि फौरन ही इस लावारिस बैग से पर्दा हट गया। दरअसल ये बैग एक सैनिक गलती से स्टेशन पर ही भूल गया था। जिसमें कुछ कपड़े थे। जानकारी के मुताबिक सुबह साढ़े 11 बजे बैग का पता चलने के बाद इलाके से लोगों को तेजी से हटाया गया और रेल यातायात को रोक दिया गया। बैग के सामान की जांच के लिए बम निरोधी दस्ते और श्वान दस्ते को बुला लिया गया था।
हलांकि फौरन ही बैग के लावारिस न होने की सूचना मिल गई। हलांकि कोताही न बरतते हुए बैग मिलने के तुरंत बाद इस मार्ग पर रेल यातायात को रोक दिया। रेलवे स्टेशन को भी खाली करा लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications