उज्जैन सिंहस्थ कुंभ मेला: शुरू हुई 97 हजार क्विंटल गेंदे के फूलों की खेती
उज्जैन। इस महीने के 22 ताऱीख से सिंहस्थ कुंभ का आरंभ होने जा रहा है, इसके लिए पूरा प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मोक्षदायिनी इस पर्व के लिए फूलों की खेती शुरू हो गई है क्योंकि इस बार सिंहस्थ के लिए 97 हजार क्विंटल गेंदें के फूल चाहिए।
जिसके लिए उद्यानिकी विभाग ने 556 हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को गेंदे के फूल उगाने के बीज दिये हैं ताकि कुंभ की पूजा के लिए किसी को भी फूलों की कमी ना हो। केवल फूलों के लिए नहीं किसानों को कुछ सब्जियों को उगाने के लिए भी बीज और जमीन दी गई है ताकि इस पावन पर्व में कोई कहीं कमी ना रह जाये।
उज्जैन सिंहस्थ कुंभ मेला
मालूम हो आस्था का यह महान पर्व 22 अप्रैल से 21 मई तक चलेगा।













Click it and Unblock the Notifications