Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UGC New Bill 2026 के विरोध के बीच क्यों चर्चे में आया रोहित वेमुला केस? यूजीसी बिल से क्या है कनेक्शन

UGC New Bill 2026 Rohith Vemula Case: भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों (Higher Education Institutions) में समानता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लाया गया UGC Bill 2026 इस समय देश की सबसे बड़ी बहस का केंद्र बन गया है।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी नए 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी' नियमों ने कैंपस की राजनीति को गरमा दिया है। जहां एक तरफ इन नियमों को कैंपस में जातिगत भेदभाव रोकने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कुछ सवर्ण छात्र संगठन इसके विरोध में उतर आए हैं।

ugc-new-bill-2026-protest-rohith-vemula-case-connection

इस विवाद के बीच दो नाम रोहित वेमुला और पायल तड़वी केस फिर से राष्ट्रीय चर्चा का हिस्सा बन गए हैं। इन नामों का जिक्र होते ही उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव, संस्थागत उत्पीड़न और छात्रों की मानसिक पीड़ा का मुद्दा फिर केंद्र में आ गया है

What is Rohith Vemula Case: रोहित वेमुला केस जो बना 'सिस्टम फेल्योर' का प्रतीक

जब भी यूजीसी के नियमों पर चर्चा होती है, 2016 का रोहित वेमुला केस सबसे पहले याद आता है। हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पीएचडी छात्र रोहित की आत्महत्या को एक 'संस्थागत हत्या' (Institutional Murder) मानी गई थी। रोहित वेमुला अंबेडकर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (ASA) से जुड़े थे।

2015 में एक छात्र आंदोलन के बाद रोहित और उनके साथियों को हॉस्टल से बाहर कर दिया गया और उनकी फेलोशिप रोक दी गई। रोहित को इन घटनाओं ने सामाजिक और शैक्षणिक रूप से अलग-थलग कर दिया गया। लगातार मानसिक दबाव और उपेक्षा के कारण 17 जनवरी 2016 को रोहित वेमुला ने आत्महत्या कर ली। उनके सुसाइड नोट की लाइन- "मेरा जन्म एक घातक दुर्घटना था" ने पूरे देश को झकझोर दिया।

UGC Bill Rohith Vemula Case Connection: रोहित वेमुला की मौत बनी बहस का केंद्र

साल 2016 में रोहित की मौत के बाद दिल्ली से हैदराबाद तक विरोध प्रदर्शन हुए और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव पर राष्ट्रीय बहस छिड़ी। अंत में छात्रों का विरोध प्रदर्शन की आवाज सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची। हालांकि 2024 में तेलंगाना पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट में कहा गया कि रोहित दलित नहीं थे और उनकी मौत निजी कारणों से हुई, लेकिन इस रिपोर्ट को लेकर भी सवाल उठते रहे।

असल में, रोहित वेमुला केस ही वह आधार है, जिसने यह सवाल खड़ा किया कि क्या कैंपस में भेदभाव को समय रहते रोका जा सकता था? क्या संस्थानों की जवाबदेही तय होनी चाहिए? UGC Bill 2026 इन्हीं सवालों का जवाब देने की कोशिश है।

पायल तड़वी और अन्य मामले: जब 'सपनों' ने दम तोड़ा

सिर्फ रोहित ही नहीं, 2019 में मुंबई की डॉ. पायल तड़वी (ST वर्ग) की आत्महत्या ने मेडिकल कॉलेजों में 'सीनियर-जूनियर' के नाम पर होने वाले जातिगत उत्पीड़न को उजागर किया था। पायल तड़वी का मामला मेडिकल एजुकेशन सिस्टम पर बड़ा सवाल बन गया।

इसके अलावा दर्शन सोलंकी (IIT बॉम्बे, 2023) केस ने यूनिवर्सिटि कैंपस में अलगाव के आरोपों ने सबको चौंकाया। आयुष और अनिल (IIT दिल्ली) के मामले ने सुप्रीम कोर्ट को मजबूर किया कि वह कॉलेजों में मेंटल हेल्थ और भेदभाव की जांच के लिए नेशनल टास्क फोर्स बनाने का आदेश दे।

Caste discrimination data UGC 2026: जातिगत भेदभाव के आंकड़े क्या कहते हैं?

यूजीसी की रिपोर्ट के अनुसार, उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव की शिकायतों में 118% की डरावनी बढ़ोतरी देखी गई है। साल 2017-18 में साल जहां 173 शिकायतें थीं, वहीं 2023-24 में यह संख्या बढ़कर 378 हो गई है। यही वजह है कि सरकार अब 'पॉलिसी' से आगे बढ़कर 'कानूनी जवाबदेही' की ओर बढ़ रही है। इन बढ़ते आंकड़ों ने हर किसी को चौंका दिया और यही कारण थे कि UGC ने अपने पुराने नियमों में बदलाव करते हुए UGC Bill 2026 की ओर कदम बढ़ाया।

सवर्ण संगठनों की क्या है आपत्ति?

जहां एक पक्ष इसे ऐतिहासिक बता रहा है, वहीं कुछ सवर्ण छात्र संगठनों का तर्क है कि उन्हें डर है कि इन सख्त नियमों का इस्तेमाल निर्दोष छात्रों या प्रोफेसरों को फंसाने के लिए किया जा सकता है। विरोधियों का कहना है कि नियम 'न्यूट्रल' होने चाहिए और इसमें जनरल कैटेगरी के छात्रों के हितों की भी रक्षा होनी चाहिए।

कुछ सवर्ण छात्र संगठनों का कहना है कि ये नियम जनरल कैटेगरी के खिलाफ हैं इससे झूठी शिकायतों का डर बढ़ेगा। वहीं, समर्थकों का तर्क है कि अगर पहले ऐसे नियम होते, तो रोहित वेमुला और पायल तड़वी जैसी जानें बच सकती थीं बराबरी के लिए सख्त नियम जरूरी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+