पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेष तीर्थ स्वामी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
नई दिल्ली। एक दुखद खबर कर्नाटक से है, जहां के पेजावर मठ के विश्वेशा तीर्थ स्वामी अब हमारे बीच नहीं रहे, उन्होंने आज सुबह ही अंतिम सांस ली, वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, स्वामी (88) को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद 20 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वह गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में थे।
Recommended Video

स्वामी के निधन से पूरे कर्नाटक में शोक की लहर फैल गई है, पीएम मोदी, मुख्यमंत्री बीएस यदुरप्पा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विश्वेश तीर्थ स्वामी के निधन पर गहरा दुख जताया है, आपको बता दें कि उडुपी के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती विश्वेश तीर्थ स्वामी को उनकी इच्छा के अनुरूप श्री कृष्णा मठ में शिफ्ट कर दिया गया था, जहां चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही थी। इलाज के बीच ही सुबह करीब 9.30 बजे श्री कृष्णा मठ में विश्वेश तीर्थ स्वामी का निधन हो गया, कर्नाटक सरकार ने स्वामी के निधन पर तीन दिन (29 से 31) का राजकीय शोक घोषित किया है।
पीएम मोदी ने जताया शोक
स्वामी विश्वेश तीर्थ के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पेजावर मठ के विश्वेश तीर्थ स्वामी जी हमेशा एक प्रेरणास्रोत की तरह लाखों लोगों के दिल में रहेंगे। वह धार्मिक सेवा के एक ऊर्जास्रोत के तरह थे, जिन्होंने लगातार समाज के लिए काम किया। ।'












Click it and Unblock the Notifications