निलंबन के बाद अलका ने बदला बयान, ट्विटर पर ट्रेड हुआ 'उड़ती लांबा' और 'उड़ता कमलनाथ'
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता पद से छुट्टी होने के बाद अलका लांबा ने अपना बयान बदल दिया है। पार्टी से हटकर बयान देने की वजह से अलका लांबा को दो महीने के लिए प्रवक्ता पद से हटा दिया गया। उन्होंने अपना बयान बदलते हुए कहा कि गोपाल राय जी ने स्वास्थ्य कारणों से अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है। अलका लांबा के हटाए जाने का मामला और कमलनाथ का पंजाब कांग्रेस का प्रभारी पद छोड़ने का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आप विधायक को मारी आंख, पड़े तमाचे, फिर खाई जेल की हवा

पद से हटाए जाने के बाद अलका लांबा ने ट्वीट किया कि मैं पार्टी के फैसले का सम्मान करती हूं। उन्होंने कहा कि अगर अनजाने में कोई गलती हुई तो उसका पश्चाताप करूंगी। ताकि मेरी वजह से पार्टी की भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को किसी भी तरह का कोई नुक़सान ना पहुंचे।
अलका लांबा के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर #UdtiAlka टॉप ट्रेंड्स में आ गया। लोग इस हैशटैग के साथ ट्वीट करने लगे। वहीं कांग्रेस नेता कमलनाथ को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद और उसके कांग्रेस महासचिव के से इस्तीफा देने के बाद #UdtaKamalNath ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। देखिए लोगों ने कैसे-कैसे ट्वीट करने इनका मजाक उड़ाया।












Click it and Unblock the Notifications