उदित नारायण ने बताया किसने उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण को हाल ही में जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उदित नारायण ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद उदित नारायण के घर की पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

कई बार धमकी मिली

कई बार धमकी मिली

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उदित नारायण ने बताया कि 6 अप्रैल 2019 को उन्हें किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुबह 6.59 बजे फोन किया। आदमी ने कहा कि तुम्हारे पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा। जिसके बाद मैं घबरा गया। मैंने जब फोन पर नंबर देखा तो उसपर मौचा लिखकर आ रहा था। इसके बाद मैं इस नंबर को बार-बार लगाता रहा , लेकिन फिर यह नंबर बंद हो गया। मुझे फिर उस नंबर से दोबारा फोन नहीं आया, लेकिन दूसरे नंबर से एक-दो बार फिर से धमकीभरा फोन आया।

रवि पुजारी दी धमकी

रवि पुजारी दी धमकी

उदित नारायण ने बताया कि जब बार-बार धमकी मिलने लगी तो मैंने अपने मैनेजर से कहा कि वह इस मामले में शिकायत दर्ज कराए। शिकायत के बाद पुलिस ने उस नंबर की तलाश शुरू कर दी, जिससे मुझे धमकी दी जा रही थी, लेकिन उस कॉलर का पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि 17 जुलाई को उन्हें फिर से धमकी मिली जब वह अल्का यागनिक और कुमार शानू के साथ रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर की शूटिंग कर रहे थे। कुछ देर तक कॉल करने वाले ने कुछ नहीं कहा, फिर उसने धीमी आवाज में कहा कि फिरौती का पैसा चाहिए, मैं रवि पुजारी हूं।

जानने वाले ने दी थी धमकी

जानने वाले ने दी थी धमकी

यही नहीं उदिय नारायण ने बताया कि उन्हें हुसैन अली नाम के व्यक्ति ने भी फोन किया जोकि उनके जानने वाला है। वह मुझे अक्सर फोन करता था और मैं जो भी हो सकता था उसकी मदद करता था। उदित नारायण ने बताया कि वह दरभंगा से है, वह मेरे जानने वाला है। उसे जब भी किसी चीज की जरूरत होती थी तो मुझे कॉल करता था। पिछले दो महीने में वह अक्सर फोन करने लगा था। जब मेरे मैनेजर ने उसे फोन करने को मना किया तो उसने कुछ धमकी भरे मैसेज बेजे थे। वहीं पुलिस का कहना है कि यह कॉल चोरी के फोन से किया गया है। कॉल करने वाले का नाम लक्ष्मण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+