पीएम मोदी की डिग्री विवाद पर उद्धव ठाकरे का तंज, आखिर कौन सा कॉलेज है ये..?
पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उद्धव ठाकरे ने पूछा आखिर कौन सा कॉलेज है जिसे यह बताने में गर्व नहीं है कि पीएम मोदी ने यहां से पढ़ाई की है।

शिवसेना के मुखिया और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनकी डिग्री को लेकर तंज कसा है। दरअसल गुजरात हाई कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 25000 रुपए का जुर्माना लगाया है। केजरीवाल पर यह जुर्माना पीएम मोदी की डिग्री पूछने की वजह से लगा है। कोर्ट के इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास डिग्री है लेकिन उनके पास नौकरी नहीं है। जब पीएम मोदी से उनकी डिग्री दिखाने के लिए कहा गया तो 25000 रुपए का जुर्माना लगा दिया गया। आखिर वह कौन सा कॉलेज है जिसे यह बताने में गर्व नहीं महसूस हो रहा है कि उसके कॉलेज से प्रधानमंत्री मोदी ने पढ़ाई की है।
गौर करने वाली बात है कि कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से कहा कि उन्होंने जो जानकारी मांगी है, वह औचित्यपूर्ण नहीं है प्रधानमंत्री की भूमिका के लिए। पीएम मोदी की शैक्षणिक योग्यता पहले से ही आम लोगों के बीच में है। उद्धव ठाकरे भाजपा पर भी तीखा हमला किया, उन्होंने कहा कि हां हम पहले साथ थे सत्ता में, लेकिन गठबंधन खत्म होने के बाद भी हम पहले से ज्यादा मजबूत हैं। ठाकरे कहा कि भाजपा को जब भी मौका मिलता है वह लोगों ध्रुवीकरण करने की कोशिश करती है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जब भी चुनाव होते हैं, ये लोगों का ध्रुवीकरण करने लगते हैं। ये लोग प्रधानमंत्री को महान हिंदू नेता कहते हैं लेकिन इसके बाद भी हिंदू जनआक्रोश है। आखिर इस महानता का क्या काम। ये लोग मुझपर हिंदुत्व को छोड़ने का आरोप लगाते हैं। मुझे एक भी उदाहरण दीजिए जब मैंने हिंदुत्व को छोड़ा हो। संविधान की शपथ लेने के बाद भी अगर आप ध्रुवीकरण करते हैं तो आप संविधान का अपमान कर रहे हैं। भाजपा न्यायपालिका पर नियंत्रण करना चाहती है, लेकिन सौभाग्य से न्यायपालिका ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications