आतंकी कासिम उर्फ उस्मान खान के खुलासों पर 4 मददगार गिरफ्तार
जम्मू। पाकिस्तान से आये लश्कर-ए-तैयबा का आंतकी कासिम उर्फ उस्मान खान के खुलासों के आधार पर एनआईए ने शनिवार को उसके उन 4 साथियों को पकड़ा जिन्होंने उसकी मदद की थी भारत आने में और जिनकी मदद की वजह से वह पिछले दो महीने से जम्मू में रह रहा था।
इस बारे में बात करते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार लोगों में शामिल दो भाई फयाज अहमद वानी और जावेद अहमद हैं। दोनों भारतीय वायुसेना के अवंतीपुरा स्टेशन पर एक ठेकेदार के पास बढ़ई का काम करते थे। वहीं दो अन्य मोहम्मद अल्ताफ और जावेद अहमद पैरी क्रमश: सेल्समैन और चालक हैं। इन चारों को लश्कर-ए-तैयबा के स्लीपर सेल का सदस्य कहा जा रहा है।
गौरतलब है कि बुधवार को उधमपुर में जिंदा पकड़े गये पाकिस्तानी आतंकी उस्मान उर्फ कासिम खान ने एक बार फिर से पाकिस्तान के असली चेहरे को लोगों के सामने ले आया है। यह आतंकी पिछले दो महीने से जम्मू में रह रह था।













Click it and Unblock the Notifications