'एकनाथ शिंदे दिल्ली में फिर मुजरा करने गए हैं...', वेदांत-फॉक्सकॉन विवाद पर उद्धव ठाकरे के बिगड़े बोल

'एकनाथ शिंदे दिल्ली में फिर मुजरा करने गए हैं...', वेदांत-फॉक्सकॉन विवाद पर उद्धव ठाकरे के बिगड़े बोल

मुंबई, 22 सितंबर: शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को सीएम एकनाथ शिंदे पर वेदांत-फॉक्सकॉन विवाद को लेकर निशाना साधा। उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाश शिंदे के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष वेदांत-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट सौदे का मुद्दा नहीं उठाने के लिए तीखा हमला किया। वेदांता-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर प्लांट डील पहले महाराष्ट्र के पुणे में लगने वाला था लेकिन कुछ दिनों पहेल इसे गुजरात के लिए डील किया गया है। महाराष्ट्र बीजेपी और शिंदे धड़े को इसको लेकर विपक्ष के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।

Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे से एक कार्यक्रम में पूछा, ''सीएम एकनाथ शिंदे आज फिर दिल्ली में 'मुजरा' करने गए हैं...महाराष्ट्र की परियोजनाएं दूसरे राज्यों में क्यों जाती हैं? वह इस बारे में पीएम (नरेंद्र मोदी) से बात क्यों नहीं करते? क्या उनमें इस पर बोलने की हिम्मत नहीं है?" उद्धव ठाकरे गोरेगांव में नेस्को कन्वेंशन सेंटर को पैक करने वाले लगभग 25,000 शिवसैनिकों को संबोधित करते हुए ये बात कही है।

उद्धव गुट का मानना है कि परियोजना को महाराष्ट्र से गुजरात शिफ्ट करने का कदम मुंबई को महाराष्ट्र से अलग करने के लिए है। ठाकरे ने भाजपा और शिंदे गुट के विधायकों पर मुंबई को एक आकर्षक अचल संपत्ति के टुकड़े की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

उद्धव ठाकरे ने पार्टी के गत प्रमुखों, शिवसेना के प्राथमिक संगठनात्मक कैडर की बैठक में कहा, ''गिद्ध मारने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। वे मुंबई पर कब्जा करना चाहते हैं। वे लूट को हथियाने के लिए मुंबई पर मंडरा रहे हैं।'' ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी चुनौती दी, जिन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को बीएमसी चुनावों में शिवसेना को हराने का आह्वान किया था। उद्धव ठाकरे ने कहा, अगले महीने या उसके बाद में निकाय और राज्य विधानसभा चुनाव कराइए और हमें हराकर दिखाइए तो माने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+