मराठाओं के शक्ति केंद्र शनिवार वाड़ा की तर्ज पर मशहूर बॉलीवुड आर्ट डायरेक्टर ने बनाया उद्धव ठाकरे का मंच
मुंबई। महाराष्ट्र में आज नई सरकार का गठन होने जा रहा है। विधानसभा चुनाव परिणाम से ही चली आ रही राजनीतिक उठापटक के बाद अब एक साथ आने वाली एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना की गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज शाम शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क को चुना गया है। इसे भव्य और ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शपथ ग्रहण का मंच बॉलीवुड के फेमस आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई सजा रहे हैं। आपको बता दें कि नितिन देसाई मंच को उसी तरह से भव्य बना रहे हैं जिस तरह से छात्रपति शिवाजी का सिंहासन हुआ करता था।

नितिन ने 6000 स्क्वायर फीट का शपथ ग्रहण मंच डिजाइन किया
बड़ी- बड़ी फिल्मों का सेट तैयार करने वाले नितिन देसाई ने 6000 स्क्वायर फीट का शपथ ग्रहण मंच डिजाइन किया है। मंच की भव्यता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि बैठने के लिए 100 कुर्सियां मंच के उपर ही लगाई जाएंगी। समारोह में 70000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 100 से अधिक वीवीआईपी गेस्टों को बुलाया जा रहा है तो 20 से अधिक एलईडी स्क्रीन लगाए जा रहे हैं जिससे की ज्यादा भीड़ न हो और लोग मैदान के बाहर से भी शपथ ग्रहण देख सकें।

नितिन ने इन दिग्गज फिल्मों का किया था सेट तैयार
नितिन देसाई ने ही लगान, हम दिल दे चुके सनम, देवदास, जोधा अकबर जैसी फिल्मों में आर्ट डायरेक्शन किया है। इस समारोह में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस के 2,000 जवान शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर रहेंगे। शिवाजी पार्क के बाहर मीना ठाकरे (शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मां) के स्टैच्यू को फूलों से सजाया गया है।

मराठाओं के शक्ति केंद्र शनिवार वाड़ा की तर्ज पर मंच
शिवाजी पार्क में होने वाले इस समारोह में इसके लिए जो भव्य स्टेज बनाया जा रहा है, वह मराठाओं के शक्ति केंद्र शनिवार वाड़ा की प्रतिकृति है। शनिवार वाड़ा का निर्माण मराठा शासक के प्रधान पेशवा बाजीराव ने करवाया था। मंच को भगवा ओर सुनरहरे रंग का बनाया जा रहा है। नितिन देसाई ने बताया की राज दरबार की थीम पर मंच तैयार किया जा रहा है। जहां छत्रपति शिवाजी की राजमुद्रा रखी जाएगी। कहा जाता है कि शिवाजी इसी राज मुद्रा के जरिए शासन किया करते थे।

शपथ ग्रहण के लिए शिवाजी पार्क ही क्यों
आपको बता दें कि शिवसेना का शिवाजी पार्क मैदान का काफी लगाव है। पार्टी के गठन के बाद यहीं से बाला साहब ठाकरे ने अपनी पहली रैली को संबोधित किया था। यहीं बाला साहब ठाकरे का अंतिम संस्कार भी किया गया था। यह पार्क मुंबई के दादर में स्थित है और शहर का सबसे बड़ा पार्क है।












Click it and Unblock the Notifications