Maharashtra Floor Test: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र विधानसभा में साबित किया बहुमत, पक्ष में पड़े 169 वोट
Recommended Video
Uddhav Thackeray wins trust vote in Maharashtra Assembly |वनइंडिया हिंदी
मुंबई। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी सरकार ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र शुरू होते ही बीजेपी ने जमकर हंगामा किया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से ये सत्र बुलाया गया और नियमों के खिलाफ मंत्रियों ने शपथ ली। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर ने बीजेपी से शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके पहले, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गठबंधन सरकार को बहुमत साबित करने के लिए 3 दिसंबर तक का वक्त दिया था। एनसीपी के वरिष्ठ नेता दिलीप वलसे पाटिल को विधानसभा का अस्थाई स्पीकर चुना गया था, जिसपर बीजेपी ने आपत्ति जताई थी।

LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications