'वो बालासाहेब ठाकरे ही थे, जिन्होंने पीएम मोदी को बचाया था जब...', उद्धव ठाकरे का बड़ा दावा

भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी हिंदुओं के बीच दरार पैदा करती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा से नाता तोड़ा लेकिन उन्होंने हिंदुत्व को कभी नहीं छोड़ा।

Uddhav Thackeray

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि यह उनके पिता और पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे थे जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तब बचाया था जब तत्कालीन पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने उन्हें "राजधर्म" का पालन करने के लिए कहा था। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर बाल ठाकरे ने पीएम मोदी को बचाया' नहीं होता तो पीएम मोदी इतनी दूर नहीं आते। बता दें कि उद्धव ठाकरे जाहिर तौर पर वाजपेयी की उस टिप्पणी का जिक्र कर रहे थे जिसमें गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से 2002 के गुजरात सांप्रदायिक दंगों के बाद "राजधर्म" का पालन करने को कहा गया था।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के हवाले से लिखा, ''यह बालासाहेब ठाकरे थे जिन्होंने वर्तमान प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) को तब बचाया था जब अटलजी (तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) चाहते थे कि वे (नरेंद्र मोदी) 'राजधर्म' का सम्मान करें। लेकिन बालासाहेब ने यह कहते हुए हस्तक्षेप किया कि यह समय की आवश्यकता थी। अगर ऐसा नहीं होता तो वह (पीएम मोदी) यहां नहीं पहुंच पाते।''

भाजपा पर निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि भगवा पार्टी हिंदुओं के बीच दरार पैदा करती है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा से नाता तोड़ा लेकिन उन्होंने हिंदुत्व को कभी नहीं छोड़ा, नाही कभी नफरत नहीं पाली।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''भाजपा हिंदुत्व नहीं है। उत्तर भारतीय जवाब चाहते हैं कि हिंदुत्व क्या है। एक-दूसरे से नफरत करना हिंदुत्व नहीं है... हिंदू होने का मतलब मराठी होना और उत्तर भारतीयों से नफरत करना नहीं है। बालासाहेब उन लोगों के खिलाफ थे जो भारत विरोधी थे, भले ही उनका धर्म कुछ भी हो।"

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने अपनी गरिमा की रक्षा के लिए भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया और 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद महा विकास अघाड़ी (एमवीए) बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिला लिया।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने अपनी गरिमा को बचाने के लिए भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ा था और 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद महा विकास अघाड़ी (एमवीए) बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस से हाथ मिला लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+