रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने वालों के लिए पुणे में लगा टायर किलर, देखिए

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में सड़क पर पहली बार टायर किलर तकनीक को इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आप रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाकर आते हैं, तो आपकी गाड़ी में पंचर हो सकती है। इस तकनीक का उपयोग नागरिकों में ट्रैफिक नियम का पालन करने के उद्देश्य से किया जायेगा। अगर किसी ड्राइवर ने रॉन्ग साइड से गाड़ी चलाने की कोशिश की तो उसकी गाड़ी में पंचर होने का खतरा है।

Tyre killers installed at Amanora in Pune to stop wrong side driving

पुणे के अमनोरा सिटी में टायर किलर स्पीड ब्रेकर लगाया गया है। अगर आप सही तरीके से रोड से गए तो आपकी गाड़ी में पंचर नहीं होगी। अगर आप नियम तोड़कर रॉन्ग साइड से गए तो गाड़ी का टायर तुरंत पंचर हो जायेगा। पुणे की सड़क पर पहली बार इस तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। ट्रैफिक नियमों को लेकर लोग अनुशासन में रहें और सड़कों पर एक्सीडेंट कम हो इसलिए यह उपक्रम शुरू किया गया है। यह जानकारी अमनोरा सिटी के सुनील तरटे ने दी।

Tyre killers installed at Amanora in Pune to stop wrong side driving

अमनोरा सिटी में अमनोरा स्कूल के सामने यह टायर किलर स्पीड ब्रेकर लगाया गया है। स्प्रिंग की सहायता से यह तकनीक काम करती है। अगर यह प्रयोग सफल रहा है, तो पूरे पुणे शहर में प्रयोग में लाया जाने की विनंती पुणे शहर यातायात शाखा से करेंगे। अमनोरा टाऊनशिप परिसर में रोड से रॉन्ग साइड से आने वाले गाड़ियों पर लगाम लगाने के लिए टायर किलर स्पीड ब्रेकर लगया गया है। बता दें कि अमनोरा स्कूल के सामने की सड़क पर हमेशा एक्सीडेंट होते हैं। इस प्रयोग की वजह से अमनोरा स्कूल के सामने एक्सीडेंट की संख्या कम होने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+