जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में सेना ने मार गिराए दो आतंकी
करीब 2 घंटे तक चली मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में सेना का तलाशी अभियान जारी है।
जम्मू। सीमा पर जारी पाकिस्तान की नापाक हरकतों के बीच जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियो के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया।

यह मुठभेड़ मंगलवार सुबह बांदीपुरा इलाके में हुई। करीब 2 घंटे तक चली मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया। आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में सेना का तलाशी अभियान जारी है।
इस बीच जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को भी बीएसएफ ने मार गिराया है।
बीएसएफ ने बयान जारी कर घुसपैठिए के मारे जाने की पुष्टि की है।
बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने घुसपैठ कर रहे व्यक्ति को पहले चेतावनी दी। चेतावनी के बाद भी जब वह व्यक्ति नहीं रुका तो बीएसएफ के जवानों ने उसे मार गिराया।
इससे पहले सोमवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया था। गोलीबारी में बीएसएफ के हेड कॉन्स्टेबल राय सिंह शहीद हो गए थे।
इस फायरिंग में भारतीय सेना के 4 जवान घायल भी हुए थे। पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान द्वारा युद्धविराम का उल्लंघन करने के बाद भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब देते हुए सेना के 7 जवान ढेर कर दिए थे। पाकिस्तानी सेना ने भी यह बात स्वीकार की थी।












Click it and Unblock the Notifications