छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में 2 जवान घायल
रायपुर। पुलिस के मुताबिक गोलापल्ली थाने से सीएएफ एवं डीएफ का संयुक्त बल रविवार की शाम गश्त एवं तलाशी के लिए क्रिस्टारम की ओर रवाना किया गया था। क्रिस्टारम से पूर्व ही जंगल में घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी।
जवाबी कार्रवाई में फौरन मोर्चा संभालते हुए पुलिस बल ने भी गोलियां दागी। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ के बाद अंतत: नक्सली घने जंगल और पहाड़ियों की आड़ लेकर भाग गए। नक्सली गोलीबारी में जिला बल के दो जवान सोयम नरेश एवं कुरूम भीमा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल जवानों को कोंटा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज जगदलपुर के लिए रेफर किया गया है।

राज्य में कुछ महीनों में कई नक्सली हमले हुए।












Click it and Unblock the Notifications