कोरोना वायरस के डर के बीच नोएडा के दो स्कूलों को बंद किया गया

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के डर के बीच नोएडा के दो स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बच्चों के माता-पिता में भी वायरस को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले जिस स्कूल को बंद किया गया, उसमें पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता कोरोना वायरस से पीड़ित हैं। इसी स्कूल में पढ़ने वाले एक अन्य बच्चे के माता-पिता ने बताया कि रविवार शाम सभी अभिभावकों को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजे गए थे। जिसमें उन्हें वायरस से बचने के बारे में बताया गया। इसके बाद से अधिकतर बच्चे सोमवार को स्कूल नहीं पहुंचे।

Recommended Video

    CoronaVirus ने UttarPradesh में दी दस्तक, Noida में बंद किया गया स्कूल | वनइंडिया हिंदी
    noida, noida school shut, noids school, coronavirus, coronavirus india, coronavirus symptoms, corona virus india, coronavirus update, coronavirus in india, corona virus, symptoms of coronavirus, coronavirus in delhi, coronavirus delhi, delhi coronavirus, corona, covid 19, india coronavirus, corona virus delhi, coronavirus vaccine, coronavirus update in india, coronavirus cure, corona virus symptoms, corona virus in delhi, coronavirus treatment, coronavirus cases in india, coronavirus news india, symptoms of coronavirus in india, coronavirus in jaipur, कोरोना वायरस, कोरोना, नोएडा, नोएडा स्कूल

    जानकारी के मुताबिक जिस बच्चे के पिता वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, उसने अपनी क्लास के अन्य बच्चों को अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया था, जिसमें पांच बच्चों का परिवार गया था। इसके बाद अन्य बच्चों में भी वायरस के फैलने की आशंका से मंगलवार को तीन दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की एक टीम स्कूल पहुंची। दो बच्चों के सैंपल को परीक्षण के लिए भी भेजा गया है।

    स्कूल प्रशासन ने मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है। केवल बच्चों के माता-पिता को मैसेज किया गया है। मैसेज में स्कूल ने ये भी कहा है, 'कुछ परिस्थितियों को देखते हुए हम आज होने वाली परीक्षा निलंबित कर रहे हैं। नई तारीखों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। बोर्ड परीक्षा पहले से निर्धारित तारीख पर ही होंगी। कक्षा 7-11 के बच्चे अगर चाहें तो एक्स्ट्रा क्लासेज के लिए आ सकते हैं।'

    हालांकि जैसे ही मामले की जानकारी फैली, वैसे ही इलाके के एक और स्कूल को 9 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।

    मामले पर गौतमबुद्ध नगर के चीफ मेडिकल अफसर अनुराग भार्गव ने कहा, 'बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चे के कोरोना से संक्रमित पिता के संपर्क में उसके कई सहपाठी भी आए थे। हमने स्कूल की सफाई के लिए उसे बंद कर दिया है। संक्रमित शख्स दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है। हम उस स्कूल बस को भी साफ कर रहे हैं, जिसमें बच्चों ने यात्रा की थी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+