27 लाख रुपयों के साथ पकड़े गए दो लोग, 2000 के हैं सारे नोट
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 27 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। जो पैसे बरामद किए गए हैं वह नए वाले नोट हैं।
नई दिल्ली। पीएम मोदी द्वारा नोटबैन की घोषणा के बाद से ही जहां देशभर में 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट पकड़े जाने की खबरें सामने आ रही थीं, वहीं अब नए नोटों की खेप भी पकड़ में आना शुरू हो गई है।

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 27 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। हैरानी की बात ये है कि इन लोगों के पास से जो पैसे बरामद किए गए हैं वह नए वाले नोट हैं।
दिल्ली क्राइम ब्रांच अब इस बात की छानबीन कर रही है कि आखिर इन लोगों के पास इतने पैसे आए कहां से और वो लोग इन पैसों को कहां ले जा रहे थे। आपको बता दें इन लोगों से मिले सभी नोट 2000 रुपए के हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
यह भी शक जताया जा रहा है कि यह वो पैसा है, जिसे कालेधन से सफेद किया गया है। हालांकि, वास्तव में यह पैसा कहां से आया है और किस तरीके से आया है इस बात की पुष्टि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
कैसे मिले 27 लाख रुपए
जब से पीएम मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की है तभी से पूरे देश में लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर लाइनें लगा रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि जहां एक ओर पूरा देश लाइनों में लग कर अपनी जरूरत पूरी करने के लिए पैसे निकाल रहा है, उस दौरान नए नोटों में इतनी बड़ी रकम इन लोगों के पास कैसे आई गई।

27 लाख रुपए के 2000 रुपए के नोट उनके पास कहां से आए हैं, दिल्ली क्राइम ब्रांच इस बात की पूछताछ कर रही है। आपको बता दें कि एटीएम से रोजाना महज 2000 रुपए निकल सकते हैं, वहीं बैंक से 20 हजार रुपए निकाले जा सकते हैं। ऐसे में यह सवाल काफी अहम है कि आखिर इन लोगों के पास इतने पैसे कहां से आए।












Click it and Unblock the Notifications