आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत जबकि तीन गंभीर रूप से घायल
अनंतपुर, दिसंबर 14। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक धमाका हुआ है, जिसमें 2 लोगों के बारे जाने की खबर है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, अनंतपुर जिले में एनटीआर मार्ग पर स्थित एक कबाड़ की दुकान में ये विस्फोट हुआ, जिसमें 2 लोगों की जान चली गई। ये घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है।

घायलों का नजदीकी अस्पताल में चल रहा है इलाज
जानकारी के मुताबिक, इस धमाके में तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस का दस्ता पहुंच गया है और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सबूत इकट्ठा करने के लिए घटनास्थल पर फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम को भी भेजा गया है।
कैसे हुआ ब्लास्ट?
अनंतपुर के डीएसपी वीरा राघव रेड्डी ने इस धमाके की वजह का जिक्र किया है। उन्होंने बताया है कि मशीन से खुरचते समय एक संदिग्ध विस्फोट हुआ और मशीन के ब्लेड श्रमिकों को लगे, जिससे दो महिलाओं की मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि मामले की पूरी जांच की जाएगी। विस्फोट की खबर मिलने पर विधायक अनंत वेंकटरामी रेड्डी उन लोगों में शामिल थे जो अस्पताल पहुंचे जहां घायलों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए भर्ती कराया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लोगों को दूर-दूर तक सुनाई दी थी। तमाम घरों और दुकानों के कांच के शीशे टूट गए। इस धमाके में तीन लोगों के भी मारे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि पुलिस ने 2 लोगों की मौत की पुष्टि की है।












Click it and Unblock the Notifications