दंतेवाड़ा में दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया समर्पण
छत्तीसगढ़ में दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। पुलिस इसे अहम कदम मान रही है। दंतेवाड़ा नक्सली प्रभावित इलाका है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है। पुलिस इसे अहम कदम मान रही है। दोनों नक्सलियों के बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं आई है। इससे पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 195 नक्सलियों ने आज आत्मसमर्पण किया था, जिसमें 24 महिलाएं भी शामिल थी। माआेवादियों की शाखा जनमिलीशिया से ताल्लुक रखने वाले 195 माआेवादियों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था।

वहीं 16 फरवरी को माआेवादियों के झारखंड, बंगाल और ओड़िशा सीमा इलाके का जोनल सचिव कान्हू मुंडा ने अपने 7 साथियों के साथ समर्पण कर दिया था। उसपर 25 लाख का ईनाम था। उसके साथ 10 लाख के इनामी फोगड़ा मुंडा ने भी आत्मसमर्पण किया।












Click it and Unblock the Notifications