बच्चों के बचाने की कोशिश में दो माओं समेत पांच की दर्दनाक मौत
बच्चों के साथ माएं नदी में नहाने गई थींं। बच्चे नदी में डूबने लगे तो बचाने के लिए माएं भी नदींं में कूद गईं। इस हादसे में पांचों की मौत हो गई।
रायगड। महाराष्ट्र के रायगड जिले में 5 लोगों की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दो महिलाओं सहित तीन बच्चे नदी में डूब गए। इस घटना से परिजनों में मातम फैल गया है।

रोज नदी में नहाते आते थे सभी
यह घटना बुधवार की सुबह 8.30 बजे के करीब रायगड जिले के खालापुर स्थित शिरवली गांव में घटी। गांव की दो महिला रोज की तरह नदी में अपने बच्चों को साथ कपड़े धोने गई थी। दोनों महिलाएं नदी में कपड़े धोने में व्यस्त थीं। उनके बच्चे नदी में नहाने के लिए उतरे। अचानक तीनों बच्चे नहाते-नहाते नदी की गहराई में चले गए। उनको नदी की गहराई का अंदाजा नहीं आया और तीनों बच्चे डूबने लगे।

बच्चों को डूबते देख माएं नदी में कूदीं
बच्चों को नदी में डूबते देखकर दोनों महिलाओं ने नदी में छलांग लगा दी और बच्चों को बचाने के लिए नदी के बीचों बीच चली गईं। पर महिलाओं को भी ज्यादा तैरना नहीं आता था। एक-दूसरे को बचाने के लिए सभी ने काफी प्रयास किए लेकिन एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में पांचों नदी में डूब गए जिससे पांचों की मौत हो गई।

बच्चों को बचाने की कोशिश में सभी डूबे
नदी में डूबने घटना गांव में फैलते ही सभी नदी के तरफ भागे। नदी में कूदकर सभी को बाहर निकाला लेकिन पांचों लोगों को बचाने में काफी देरी हो चुकी थी। सभी की बॉडी को नदी से बाहर निकाल लिया गया है, पर उनकी जान नहीं बचायी जा सकी। मीनाक्षी वाकनिस (उम्र 31), शुभम मिलिंद वाकनिस (उम्र 8), गौरी गणेश आरते (उम्र 33), तेजस्विनी गणेश आरते (उम्र 10) और तुषार गणेश आरते (उम्र 7) की नदी में डूबकर मौत हो गई।
घटना के बाद तुरंत पांचों को गांव के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई थी। इस घटना से परिजन और रिश्तेदारों में शोक की लहर फैल गई है।












Click it and Unblock the Notifications