यूक्रेन में फंसे 490 नागरिकों को लेकर दो विमान पहुंचे दिल्ली, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया स्वागत

नई दिल्ली, 27 फरवरी। एयर इंडिया का दूसरा और तीसरा विमान यूक्रेन में फंसे नागरिकों को लेकर भारत लैंड कर चुका है। एक विमान रोमानिया की राजधानी बुचरेस्ट से 250 भारतीय नागरिकों को लेकर भारत पहुंचा है तो दूसरा विमान हंगरी के बुडापेस्ट से 240 नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंचा। इन भारतीय छात्रों ने नागरिकों का स्वागत करने के लिए खुद केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे और उन्होंने सभी छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि हम आपको आश्वासन दिलाना चाहते हैं कि हम अपने सभी नागरिकों को वहां से सुरक्षित वापस लेकर आएंगे। प्रधानमंत्री मोदी लगातार रूसी सरकार, यूक्रेन सरकार के संपर्क में हैं। हम जबतक एक-एक भारतीय नागरिकों को वापस नहीं ले आते हैं चैन की सांस नहीं लेंगे। इसके साथ ही सिंधिया ने एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स का भी धन्यवाद दिया जिन्होंने इतनी कड़ी मेहनत से इस मिशन को अंजाम दिया है।

Recommended Video

    Russia Ukraine War: यूक्रेन में फंसे Indians को लेकर तीसरी flight पहुंची Delhi | वनइंडिया हिंदी
    students

    वहीं भारत पहुंचने के बाद भारतीय छात्रों ने सरकार का शुक्रिया अदा किया है। यूक्रेन से लौटे एमबीबीएस के छात्र ने कहा कि मुझे भारत सरकार पर भरोसा था कि वह हमे जरूर वापस लाएंगे। लोगों में कुछ डर और घबराहट जरूर थी लेकिन हम भारत वापस आकर काफी खुश हैं। एयर इंडिया फ्लाइट की अटेंडेंट ने बताया कि सभी छात्र मुंबई में लैंड होने के बाद काफी खुश थे। हम खुश हैं कि हमारे छात्र वापस आए, छात्र मुंबई पहुंचकर बहुत खुश थे। भारत सरकार का शुक्रिया उन्होंने हमे यह मौका दिया।

    छात्रा अकांक्षा रावत ने कहा कि मैं बहुत डरी हुई थी। भारत सरकार का शुक्रिया, हम सुरक्षित वापस आ गए। हम पहले थे जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। सरकार ने सिर्फ एक-दो दिन के भीतर ही एक्शन लिया। हमे अपने देश पर गर्व है, अपनी भारत सरकार पर गर्व है। हम उम्मीद करते हैं कि बाकी के छात्र भी जल्द से जल्द वापस आएंगे। छात्रों के भारत वापस आने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इनका स्वागत किया।

    पीयूष गोयल ने एयरपोर्ट पहुंचकर छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस संकट की शुरुआत से ही हमारा मुख्य लक्ष्य था कि अपने लोगों को वापस लाया। 219 छात्र यहां पहुंच गए हैं। यह पहला बैच है दूसरा बैच जल्द दिल्ली पहुंचेगा। हम तकतक नहीं रुकेंगे जबतक सभी छात्र वापस नहीं आ जाते हैं। उन्होंने वापस आने वाले छात्रों से कहा कि वह अपने लोगों से यूक्रेन में बात करें और कहां कि डरने की कोई बात नहीं हऐ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+