मोदी के दो मंत्री भिड़े, लगेगी फटकार

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) यूपीए सरकार को दौर में मंत्रियों के आपस टकराव की खबरें आम थी। पर मोदी सरकार में भी इनका शुरू होना नई बात माना जा सकता है। बीफ खाने के सवाल पर केन्द्रीय राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू आमने-सामने हैं।

Two Modi’s ministers are on collision course

पाक जाने की सलाह

कुछ दिन पहले बीफ खाने वालों को पाकिस्तान जाने की नसीहत दे डाली थी मुख्तार अब्बास नकवी ने। तब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी उन्हें कसा था। नकवी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया आई गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू की तरफ से। वे आम तौर पर शांत रहते हैं। चुपचाप काम करने वाले मंत्री है किरण। नकवी के बयान पर उनका कहना था कि मैं बीफ खाता हूं, मुझे कोई रोक सकता है क्या? जाहिर है कि ये बेहद एग्रेसिव टिप्पणी है।

फटकार पड़ी

भाजपा के विश्वनीय सूत्रों ने बताया कि पार्टी आला कमान दोनों मंत्रियों को फटकार लगाएगी और साफतौर पर कहेगी कि वे इस तरह की सार्वजिनक तनातनी से बचे। उनके बचान इस तरह से कतई न आएं जिससे संकेत जाए कि मंत्रियों में टकराव है।

हिन्दुओं की भावनाएं

इस बीच, गोरखपुर से भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि गोमांस हिन्दुओं की आस्था से जुड़ा मसला है। उन्होंने एक बयान में कहा कि लोकतंत्र में जनभावना सर्वोपरि है और इसका सम्मान होना चाहिए। गोमांस के आयात-निर्यात पर बैन लगे।

अमित शाह की नहीं सुनते

कुछ दिन पहले राजधानी में वरिष्ठ संपादकों और स्तंभकारों से एक अनौपचारिक वार्ता के दौरान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि पार्टी ने सभी नेताओं को सलाह दी है कि वे अपनी जुबान संभालकर बोले। पर लगता है कि अमित शाह की सलाह को भी कुछ नेता मानने को तैयार नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+