एक ही ट्रैक पर आमने-सामने आईं दो मेट्रो ट्रेनें, हुई टक्कर

मजेंटा लाइन मेट्रो दिल्ली मेट्रो का पहला रूट है, जिस पर बिना ड्राइवर की ट्रेनें चलेंगी। 2017 तक यह पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।

नई दिल्ली। शुक्रवार को एक ट्रायल के दौरान दो मेट्रो ट्रेन एक ही ट्रैक पर आ गईं और आपस में टकरा गईं। हालांकि, यह घटना ट्रायल के समय घटी है, इसलिए किसी को भी चोट नहीं लगी है और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

delhi metro

फिलहाल अधिकारियों द्वारा इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि यह सिग्नल की किसी गलती के कारण हुआ है या किसी और वजह से।

मजेंटा लाइन मेट्रो दिल्ली मेट्रो का पहला रूट है, जिस पर बिना ड्राइवर की ट्रेनें चलेंगी। यह लाइन आम जनता के लिए अलग-अलग चरणों में शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि 2017 मध्य तक यह पूरी तरह से शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो के पास सेन्ट्रलाइज्ड ऑटोमेटेड सिस्टम है, जिसे सेन्ट्रलाइज्ड ऑटोमेटिक ट्रेन कंट्रोल (सीएटीसी) कहते हैं। इसके तहत ऑटोमेटिक ट्रेन ऑपरेशन (एटीओ), ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (एटीपी) और ऑटोमेटिक ट्रेन सिग्नलिंग (एटीएस) सिस्टम है।

जल्द ही दिल्ली मेट्रो बिना ड्राइवर की ट्रेन चलाकर पूरी तरह से ऑटोमेटिक होने जा रही है, ऐसे में इस तरह की घटना मेट्रो ट्रेन की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+