श्रीनगर के बाद अब तमिलनाडु में दिखी आईएसआईएस की झलक

तमिलनाडु के रामानाथापुरम जिले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को आईएसआईएस छपी टीशर्ट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों में से एक अब्दुल रहमान, जो कि इन टीशर्टस का मुख्य विक्रेता है, वह कई प्रकार से लोगों को आईएसआईएस के लिए लोगों को उकसाता आया है। इनकी एक तस्वीर भी सोशल साइट्स पर वाइरल हो गयी है, जिसमें 26 युवा लड़कों का एक ग्रुप बैठा है, और सबने आईएसआईएस लिखी टीशर्ट पहन रखी है।
पुलिस ने इनकी फेसबुक एकाउंट की भी जांच की है, जिससे पता चला है कि पिछले कुछ समय से ये दोनों भारतीय युवाओं को आईएसआईएस से जुड़ने के लिए भड़काने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ये दोनों लड़के आईएसआईएस के सक्रिय समर्थक हैं और इन लोगों ने ऐसे 100 टीशर्टस का ऑर्डर भी दे रखा है।
इराक में आईएसआईएस के कहर ढ़ाने के बाद इसके असर को लेकर भारत काफी सचेत है। गौरतलब है कि, कुछ समय पहले ही इसके प्रमुख अबु-बकर-अल-बगदादी ने वीडियो वाइरल किया था, जिसमें उसने विश्व भर के मुस्लिमों से जिहाद करने और अपना एक अलग प्रांत बनाने की बात कही है।
वैसे यह पहली घटना नहीं है, जब भारत में आईएसआईएस का समर्थन किया जा रहा है। इसके पहले भी चार लड़के भारत से जाकर आईएसआईएस के खेमे में जा चुके हैं। 25 मई को निकले ये लड़के कह कर गए थे कि ये तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं, लेकिन बाद में इनमें से एक के पिता को एक चिट्ठी मिली, जिसमें लिखा था कि वे आईएसआईएस से जुड़ने जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद जम्मू में भी आईएसआईएस के झंडे दिखाए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications