सफाई करने सीवर में उतरे दो कर्मियों की मौत, NDRF की मदद से निकाले गए शव
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सलारपुर में गुरुवार की रात लगभग 2.15 बजे दो सीवर सफाई कर्मियों की मौत का मामला सामने आया है। ये दोनों रात में सीवर में उतर कर सफाई कर रहे थे, जहां अचानक वो लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरफ के गोताखोरों ने सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाया। गोताखोरों के काफी मशक्कत के बाद सुबह 6.30 बजे एक और 7.30 बजे से दूसरी बॉडी रिकवर की गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपको बता दें कि सीवर में उतरे सफाईकर्मियों की मौत का यह पहला ममला नहीं है। कुछ महीने पहले राजधानी दिल्ली में भी इसी तरह का दर्दनाक हादसा हुआ था। जहां मोती नगर इलाके में बने ग्रीन कैपिटल डीएलएफ सोसाइटी में सीवर की सफाई करने पहुंचे 6 मजदूरों में से 5 की मौत हो गई। ये पांचों सफाई के दौरान बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। सफाइकर्मियों के मौत के पीछे वजह जहरीली गैस बताया गया।
इन मौते के पीछे सबसे बड़ी वजह जो सामने आई वो ये कि सीवर में उतरने वाले इन कर्मियों के पास सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम नहीं होता है। ना ही इनके पास आक्सीजन की व्यवस्था होती और ना बाकी सुविधा उनको मिलती है। जिसकी वजह से वो सीवर में उतर तो जाते हैं लेकिन अंदर में मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुट जाता है। खैर नोएडा पुलिस दो कर्मियों की मौत के मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही साफ हो पाएगा कि इसमें किसकी लापरवाही है।
यह भी पढ़ें- Cyclone Fani: कानपुर में मौसम विभाग ने किया 'येलो अलर्ट' जारी, 926 मकानों को दिए खाली करने के आदेश












Click it and Unblock the Notifications