कश्मीर: कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में पाक सेना की फायरिंग, दो जवान शहीद
कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमला दो जवान शहीद
श्रीनगर। कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए अचानक गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए। कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में जवानों पर फायरिंग उस वक्त हुई जब वो पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए।

एक तरफ घाटी में आतंकी हमले बढ़ रहे हैं तो वहीं सीमापार से पाक सेना भी लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। इससे पहले मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक बड़गाम में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ चली थी, जिसमें हिज्बुल के 3 आंतकियों के मारे गए। सेना ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान चलाया है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।
अनंतनाग में आतंकी हमला
गौरतलब है कि 10 जुलाई की रात श्रीनगर से जम्मू जाते हुए अमरनाथ यात्रियों की बस पर अनंतनाग में आतंकी हमला हुआ था, इस हमले में सात तीर्थयात्रियों की मौत हुई, जबकि 19 घायल हो गए थे। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने घाटी में सतर्कता बढ़ा दी है।
पढ़ें-अमरनाथ यात्रा में आतंकियों ने दो दिनों तक किया था बस का पीछा












Click it and Unblock the Notifications